Your Cart

Your cart is empty.
  1. Home
  2. > Kahani
प्रेरक कहानी - व्यक्तित्व राव हम्मीर - 7 जुलाई जन्म दिवस (Shauryaporn Vyaktitv Rav Hammir)

भारत के इतिहास में राव हम्मीर को वीरता के साथ ही उनकी हठ के लिए भी याद किया जाता है। उनकी हठ के बारे में कहावत प्रसिद्ध है:
सिंह सुवन, सत्पुरुष वचन, कदली फलै इक बार
तिरिया तेल हम्मीर हठ, चढ़ै न दूजी बार॥अर्थात सिंह एक ही बार संतान को जन्म देता है। सच्चे लोग बात को एक ही बार कहते हैं। केला एक ही बार फलता है। स्त्री को एक ही बार तेल एवं उबटन लगाया जाता है अर्थात उसका विवाह एक ही बार होता है। ऐसे ही राव हम्मीर की हठ है। वह जो ठानते हैं, उस पर दुबारा विचार नहीं करते।
राव हम्मीर का जन्म सात ज