Your Cart

Your cart is empty.
  1. Home
  2. > Bhajan
तोरी बगिया में आम की डाल, कोयल बोले कुहू कुहू: भजन (Tori Bagiya Mein Aam Ki Daal Koyal Bole Kuhu Kuhu)

तोरी बगिया में आम की डाल,
कोयल बोले कुहू कुहू ॥
बगिया में माई आसन लागो,
आसन बैठो आन,
कोयल बोले कुहू कुहू ॥

बाग़ में तोरी झूला डरो है,
झूला झूलो आन,
कोयल बोले कुहू कुहू ॥

बाग में भोजन थाल लगी है,
जीमो जीमो आन,
कोयल बोले कुहू कुहू ॥

बाग में तोरी दुखिया बैठे,
विनती सुनलो आन,
कोयल बोले कुहू कुहू ॥

‘राजेंद’ भेंट लये ठाड़े हैं,
भेंट लो जल्दी आन,
कोयल बोले कुहू कुहू ॥

तोरी बगिया में आम की डाल,
कोयल बोले कुहू कुहू ॥


|
|
|
|