Your Cart

Your cart is empty.
  1. Home
  2. > Bhajan
राम बीर जाएंगे अवध में सारे चलो साथ में: भजन (Ram Veer Jayenge Avadh Mein Sare Chalo Sath Mein)

ढोल बजाओ नाचो गाओ ध्वज उठा लो हाथ में,
राम बीर जाएंगे अवध में सारे चलो साथ में ॥मन निर्मल कर पहन लो भगवां, राम राज आएगा,
अब सारे दुखों का अंत,
एक पल में हो जाएगा,
धरती पर स्वर्ग होगा सब देव होंगे धाम में,
राम विराजेंगे अवध में ll

घर-घर दीप जलेंगे,
रघुकुल के दीपक आएंगे,
दूर होगा अंधेरा अब,
बुझे दीप जगमगाएंगे,
नाचेंगे गाएंगे,
ढोल मजीरे होंगे हाथ में,
राम विराजेंगे अवध में ll

कितना भव्य मंदिर बना है मेरे प्रभु श्री राम का,
द्वार पर अब तेरा होगा राम भक्त हनुमान का,
किंशुक और राजू सर झुकायेंगे दरबार में,
राम विराजेंगे अवध में ll