Your Cart

Your cart is empty.
  1. Home
  2. > Bhajan
ओढ़े लाल लाल चुनरी सिंह पे सवारी माँ आज आई रे : माँ दुर्गा भजन (Ode Lal Lal Chunari Singh Pe Sawari Maa Aaj Aai Re)

ओढ़े लाल लाल चुनरी सिंह पे सवारी माँ आज आई रे,
देखो माई लगे प्यारी सिंह पे सवारी माँ आज आई रे,
माँ के माथे पे कुम कुम की बिंदियां है सोहे,
गले नीबूवन की माला है माँ ने पिरोये,
ओढ़े लाल लाल चुनरी सिंह पे सवारी माँ आज आई रे ॥
जब जाऊ मैया के दर पे भगति दीप जलाऊ माँ,
नंगे पग से मैं चल आउ तेरा दर्शन पाउ माँ,
ओढ़े लाल लाल चुनरी सिंह पे सवारी माँ आज आई रे ॥
BhaktiBharat Lyrics

कलकत्ते की काली मैया नैया पार लगाओ माँ,
महीयर वाली शारदा माई बिगड़ी मेरी बनाओ माँ,
ओढ़े लाल लाल चुनरी सिंह पे सवारी माँ आज आई रे ॥