Your Cart

Your cart is empty.
  1. Home
  2. > Bhajan
नंदरानी कन्हयो जबर भयो रे - भजन (Nandrani Kanhaiya Jabar Bhayo Re)

नंदरानी कन्हयो जबर भयो रे,
मेरी मटकी उलट के पलट गयो रे ॥
पनघट पे आके करे जोरा जोरि,
चुपके से आये करे चिर चोरी,
मैया हल्लो मच्यो तो सटक गयो रे,
मेरी मटकी उलट के पलट गयो रे ॥

मुस्कान इसकी लगे प्यारी प्यारी,
दीवानी हुई इसकी सारी ब्रजनारी,
ऐ की बंसी में जियरो अटैक गयो रे,
मेरी मटकी उलट के पलट गयो रे ॥

घर घर में जाके ये माखन चुरावे,
खावे सो खावे जमी पे गिरावे,
मैया रोकनो हमारो खटक गयो रे,
मेरी मटकी उलट के पलट गयो रे ॥

में तो दुखारी गरीबी की मारी,
नही जोर चल्यो तो दीन्ही में गाली,
नंदू बईया कन्हैया झटक गयो रे,
मेरी मटकी उलट के पलट गयो रे ॥

नंदरानी कन्हयो जबर भयो रे,
मेरी मटकी उलट के पलट गयो रे ॥