Your Cart

Your cart is empty.
  1. Home
  2. > Bhajan
मेरे आंगन आये राम: भजन (Mere Angan Aaye Ram)

मेरे आंगन आये राम संग लखन सिया हनुमान रे,
मेरे आंगन आये राम,
जय जय राम राम राम सिया राम राम राम,
जय जय राम राम राम सिया राम राम राम ॥रामसिया संग अवध मे आये सब भक्तो के मन हर्षाये,
दुल्हन सी सजी नगरी अयोध्या भारत वर्ष दिवाली मनाये,
जय जय राम राम राम सिया राम राम राम,
जय जय राम राम राम सिया राम राम राम ॥

राम कृप्पा से आनन्द छाया घर घर भगवा ध्वज लहराया,
रामराज्य की शोभा साज्य ढ़ोलक थाल नगाड़ा बाजे,
जय जय राम राम राम सिया राम राम राम,
जय जय राम राम राम सिया राम राम राम ॥

राम की जोत घर घर जली है कलयुग मे रघुरीती चली है,
कुंभ सा मेला लगा अवध मे साधु संत की टोली चली है,
जय जय राम राम राम सिया राम राम राम,
जय जय राम राम राम सिया राम राम राम ॥
BhaktiBharat Lyrics

संत सनातन युग है आया राम की अपरम्पार है माया,
मोदी राज मे ये दिन आया भारतवर्ष की पलटी काया,
जय जय राम राम राम सिया राम राम राम,
जय जय राम राम राम सिया राम राम राम ॥