Your Cart

Your cart is empty.
  1. Home
  2. > Bhajan
कब लोगे हमारी खबरिया हो बजरंग बली - भजन (Kab Loge Humari Khabariya Ho Bajarangbali)

कब लोगे हमारी खबरिया हो बजरंग बली ।
कलयुग एक पल पीछा ना छोड़े,
सिर पर पाप की गठरिया हो बजरंग बली,
कब लोगे हमरी खबरिया हो बजरंग बली ।
काम, क्रोध, मद, लोभ मिटा दो,
मोह माया की बजरिया हो बजरंग बली,
कब लोगे हमरी खबरिया हो बजरंग बली।

राम नाम धन कर लूं कमाई,
भर दो मन की तिजोरिया हो बजरंग बली,
कब लोगे हमरी खबरिया हो बजरंग बली।

सारे भगत तेरे चरण परत है,
पहुचाओ राम की नगरिया हो बजरंग बली,
कब लोगे हमरी खबरिया हो बजरंग बली।

काशी में विश्वनाथ विराजे,
संकट मोचन नगरिया हो बजरंग बली,
कब लोगे हमरी खबरिया हो बजरंग बली।