Your Cart

Your cart is empty.
  1. Home
  2. > Bhajan
कारे से लाल बनाए गयी रे, गोरी बरसाने वारी: होली भजन (Kaare Se Laal Banaye Gayi Re Gori Barsaane Wari)

कारे से लाल बनाए गयी रे,
गोरी बरसाने वारी,
बरसाने वारी,गोरी बरसाने वारी ॥
छीन मुकुट, सिर धरी चंद्रिका,
बिंदिया भाल लगाए गयी रे,
गोरी बरसाने वारी ॥

कारे से लाल बनाए गयी रे ॥

नाक बेसार गाल माए कांचुकी,
उपर से चूनर उड़ाए गयी रे,
गोरी बरसाने वारी ॥

कारे से लाल बनाए गयी रे ॥

नारी बनाए, जोड़ के नाता,
उपर से ठेंगा दिखाए गयी रे,
गोरी बरसाने वारी ॥

कारे से लाल बनाए गयी रे ॥

नारायण मन फिर भी ना मानयो
हस के कंठ लगाए गयी रे
गोरी बरसाने वारी

कारे से लाल बनाए गयी रे,
गोरी बरसाने वारी
बरसाने वारी,गोरी बरसाने वारी